16 चालकों पर कार्रवाई


बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस सख्त हो गई है। गुरुवार को स्पीड से चलाने वाले 16 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पीड रडार गन विथ प्रिंटर से रफ्तार मापी। पुलिस लगातार कार्रवाई अभियान चलाएगी। एसपी दीपक झा ने यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तीव्र गति से वाहन चलाने वालों को मुख्य कारण मानते हुए शहर के आउटर मार्ग पर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक एएसपी रोहित बघेल ने अपने स्टाफ के साथ रतनपुर मार्ग पर चेकिग अभियान चलाया। गाड़ियों की रफ्तार को स्पीड रडार गन विथ प्रिंटर से मापा गया। तीव्र गति से वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस सघन चेकिग अभियान में वाहनों से 13 हजार रुपए शुल्क काटा गया। इसी प्रकार बिना सीट बेल्ट लगाए हुए 22 कार व अन्य वाहन चालकों पर भी नियमानुसार चालान किया गया।