बिलासपुर । बर्जेस अंग्रेजी शाला में के. जी. 2 के बच्चों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया। 

प्राचार्या निशिता हंसा दास और वरिष्ठ कर्मचारी बिकास मजूमदार ने बच्चों को अंक सूची प्रदान की । उन्होंने कहा ग्रेजुएशन डे का आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करना है । बिकास मजूमदार ने सभी शिक्षकों और आया दीदीयों को  धन्यवाद देकर कहा उनकी बच्चों को सीखना पढ़ना कठिन कार्य है । शिक्षक नैंसी रिबेरो , मिल्खा सिंह, रेबेका सिंह, ग्रेस कच्छप, अनामिका विलियम्स, कविना राय,रीमा मसीह, सीमा आदि का सहयोग रहा ।