तारबाहर पुलिस की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

दो आरोपी गिरफ्तार, एक चकमा देने में कामयाब

रतनपुर. बारह लाख रुपए कीमत के सवा सौ क्विंटल गांजा के साथ दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

मिली जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की ऑर्टिगा में गांजे की तस्करी की जा रही है. पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर कार का पीछा किया। मोपका से तस्कर कार रतनपुर बाईपास की ओर मोड़ कर ले आए इसकी सूचना तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान ने रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को दी. रतनपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर रानी गांव के पास घेराबंदी कर कार को रुकवाया। पुलिस की नाकाबंदी देख कार में सवार 3 लोगों में से एक खेत के रास्ते भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने कार से दो आरोपियों को पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर उसमें सवा सौ क्विंटल गांजा बरामद हुआ। अलग-अलग पैकेट में गांजा भर कर कार में ठूंसा गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कटनी निवासी ऋषि सिंह परिहार और अनूपपुर शहडोल निवासी राहुल रजक को गिरफ्तार किया है, तो वहीं उनके फरार साथी की भी तलाश की जा रही है. पता चला कि गांजा तस्कर हमेशा की तरह उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे थे। पकड़े गए गांजे की की मत बारह लाख रुपये बताई गई है.