दो निर्दलीय और पांच कांग्रेस के प्रत्याशी जीते

रतनपुर। नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप निर्वाचित हुए हैं। वहीं पार्षद पद के चुनाव में आठ पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में गया है। पांच वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को कामयाब मिली है।
रतनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद सहित पंद्रह वार्डों के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप निर्वाचित हुए हैं। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी ममता पाव, वार्ड दो से भाजपा की इंदु यादव, वार्ड तीन से कांग्रेस प्रत्याशी शशि दुबे, वार्ड क्रमांक चार से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक पांच में निर्दलीय मनोज पाटले, वार्ड क्रमांक छह में कांग्रेस से अर्चना संतोष सोनी, वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस प्रत्याशी रामफल श्रीवास, वार्ड क्रमांक आठ में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पकांत गोविंदा कश्यप, वार्ड क्रमांक नौ में भाजपा प्रत्याशी कुश कहरा, वार्ड क्रमांक दस में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कमलसेन, वार्ड क्रमांक ग्यारह में भाजपा प्रत्याशी बीनू निराला, वार्ड क्रमांक बारह में निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद, वार्ड क्रमांक तेरह में भाजपा प्रत्याशी सूरज कश्यप, वार्ड क्रमांक चौदह में भाजपा प्रत्याशी हर्ष पटेल और वार्ड पंद्रह में भाजपा प्रत्याशी हीरालाल मरावी निर्वाचित हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।