प्रदेश कार्यालय से हुआ आदेश जारी

रतनपुर।  नगर पालिका परिषद रतनपुर में अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नगरपालिका परिषद के निर्वतमान उपाध्यक्ष कन्हैया यादव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बिलासपुर ज़िले में रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया यादव, बेनी सिंह बैस और तृप्ति बघेल और मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से बग़ावत कर चुनाव लड़ रहे हेमंत तिवारी सोनू को छह साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।