जांजगीर। कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जांजगीर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ अजय प्रकाश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ अजय प्रकाश अग्रवाल ने विकसित भारत की संकल्पना को परिपूर्ण करने का आव्हान किया। प्राध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए । छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। एग्री इको टूरिज्म, जैविक खेती, कृषि में महिलाओं का योगदान आधुनिक कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व, कविता पाठ के विषय में भारत के अर्थव्यवस्था में कृषक का योगदान, विकसित भारत में उद्यमिता का महत्व, भारतीय संविधान के नीति नियमों की हमारे जीवन में सहयोगिता की जानकारी दी। छात्र छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ज छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ अजय प्रकाश अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

