शहर की खुशबू सीईओ जनपद पंचायत तो मानसी और आकांक्षा नायब तहसीलदार बनी
CGPSC छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023
रतनपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के बाद हुए साक्षात्कार में रतनपुर शहर की तीन बेटियों ने अपना पुरुषार्थ साबित कर सफलता का परचम फहराया है। एक बेटी सीईओ जनपद पंचायत तो दो ने नायब तहसीलदार की कुर्सी हासिल किया है। वहीं शहर से लगे गांव कर्रा के आदिवासी बेटे ने जिला आबकारी अधिकारी का रुतबा हासिल कर लिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के परीक्षा 2023 के हुए साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें खुशबू शास्त्री ने सामान्य सूची में 34वां रेंक हासिल किया है। खुशबू का चयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आदिवासी विकास विभाग के लिए हुआ है। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग व सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग पद की प्रतीक्षा सूची में भी इनका नाम है। सामान्य परिवार और परिवेश के खुशबू के माता-पिता संतोषी, ज्ञानाधार शास्त्री सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जिनका जीवन बिरहोर, बैंगा आदिवासी समाज को समर्पित है।

निम्न मध्यवर्गीय परिवार और परिवेश की भेड़ीमुड़ा निवासी आकांक्षा तिवारी का रैंक 43 वां रैंक है। पिता अरुण कुमार तिवारी की असामयिक मौत के बाद मां अनिता तिवारी के संघर्ष ने उसे प्रोत्साहित किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएट आकांक्षा को नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है।

राज्य कर निरीक्षक की कुर्सी हासिल करने वाली तीसरी बेटी महामायापारा निवासी मानसी मरकाम है। उनके शिक्षक पिता रंगुल सिंह मरकाम का हाल ही में असामयिक मौत हुई है। मां आशा मरकाम गृहणी है। मानसी की बड़ी बहन ने पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है।

डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल करने से चुके रत्नेश समीप के गांव कर्रा के निवासी हैं। पिता युवराज शिक्षक और मां गृहणी है। रत्नेश ने जिला आबकारी अधिकारी का रुतबा हासिल किया है। वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर रत्नेश कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर राज्य सेवा परीक्षा-2023 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 17 सेवाओं के 242 पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 703 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें इन्होंने अपना मुकाम हासिल किया है।