बेलगहना रोड पर बासाझाल मोड़ की घटना
रतनपुर. दो तेज रफ्तार बाइक में भिडंत हो गया. इसमें एक बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बारीडीह निवासी 40 वर्षीय रघुनाथ पिता साधु राम बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान बेलगहना मुख्य मार्ग पर बासाझाल मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे वो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वही टक्कर मारने के बाद एक बाइक जिसमें तीन सवार थे फरार हो गए. वही गंभीर रूप से घायल रघुनाथ को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया. जहां हालैंड गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया.

