अभनपुर रोड पर देर रात हुआ सड़क हादसा
रायपुर । रायपुर से 30 किमी दूर अभनपुर रोड पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने सामने भिड़त हो गई। जिससे कार व ट्रक फंस गई। इसमें कार सवार पति-पत्नी कई घंटे फंसे रहे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में कार की परखच्चे पूरी तरह से उड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम ने कार में फंसे 2 बच्चो को सकुशल निकाल कर घर पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार राखी थाना क्षेत्र में रायपुरा निवासी मंत्रालय में आईटी विभाग में पदस्थ कार सवार आशुतोष योगी अपनी पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ ढाबे में डिनर कर घर लौट रहे थे। रायपुर आते वक्त ये हादसा हो गया। जिससे दंपति जख्मी हो गए जिसे 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। कार की अगली सीट में फंसे पति पत्नी को करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और 2 क्रेन की मदद से पूरा ट्रक ख़ाली कर कार से निकाला गया राखी थाना पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को निकालकर अस्पताल रवाना किया और ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
