तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जेल में रहकर एटीएम से बिना कार्ड रुपए निकालने का हुनर कैदियों से सीखा। हुनर के सफल परीक्षण की चुगली एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने कर दी। भागने के लिए ट्रेन के आने से पहले ही पुलिस स्टेशन पहुंच गई । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई एटीएम का रख रखाव एवं मेंटनंस का कार्य ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी करती है । कंपनी के सुपरवाईजर नेता तारबाहर थाने में सूचना दी कि 21 जुलाई 2024 की सुबह 9  बजे काल सेंटर से जानकारी मिली कि व्यापार विहार स्थित एटीएम मशीन में पैसे नहीं निकल रहे है। मौके पर जाकर जांच करने पर रुपए निकालने वाला शटर डैमेज था। एटीएम में लगे सीसीटीव्ही फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एक व्यक्ति एटीएम के शटर बाक्स में लगे शटर को स्क्रुड्रावर से उठा कर एक पट्टी लगाते दिख रहा है। शहर के सत्यम चौक लिंक रोड व गोल बाजार एटीएम में भी ऐसी ही समस्या सामने आई। एटीएम में छेड़छाड़ होने की पुष्टि होने पर कंपनी के सुपरवाइजर ने तारबाहर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।  इस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्व कर जांच शुरू की। एटीएम के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर  संदेही आरोपी की पतासाजी शुरु की।

भागने स्टेशन में बैठा था आरोपी 

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागने के लिए रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी बहादुर चैकीदार पिता प्रहलाद राम चैकीदार उम्र 35 साल सा ग्राम फुलियाना थाना पिलवा जिला डिडवाना रात स्थान को हिरासत में लेकर थाना तारबाहर ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया साल 2015 से अपने अन्य दोस्तों के साथ राजस्थान में एटीएम मशीन तोड़ने का अपराध किया था। पकड़े जाने पर तीन साल जेल में रहा। जेल से निकलने के एटीएम तोड़कर पैसा चोरी करने का काम करता था। वर्ष 2020 में पकडे जाने पर एक साल जेल में रहना। इस दौरान अपने एक साथी से पट्टी फंसाकर एटीएम से पैसा निकालने का काम सीखा। तब से अकेले किसी भी शहर में जाकर घटना को अंजाम देता था। इसके बाद शहर छोड़कर भाग जाता था। 19 जुलाई 2024 को उज्जैन से जबलपुर होते ट्रेन 21 जुलाई को  बिलासपुर पहुंचा था। बिलासपुर पहली बार आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया उसने बिलासपुर में व्यापार विहार एटीएम, लिंकरोड सत्यम चौक एटीएम व गोल बाजार एटीएम से 40500 रुपये निकाला है। इसमें से कुछ पैसा एटीएम में ही फंस गया। कुछ पैसे खर्च हो गए। पुलिस ने आरोपी बहादुर चौकीदार से 33000 रुपये नकद, स्क्रूड्राईवर व दो नग पट्टी जब्त किया है।
दिन में करता टारगेट पूरा
आरोपी ऐसे शहर का चयन करता था जहां रात्रि मे ट्रेन सफर करने के बाद सुबह पहुँच  जाये। किसी होटल या लाज मे रूकना ना पड़े। अपनी पहचान ना बताना पड़े। वारदात कर तत्काल शहर छोड़कर ट्रेन से बैठकर फरार हो जाता था।