बिलासपुर। एक्सीडेंट के बाद बाड़ी में रही मोटर साइकिल को चोरो ने चोरी कर लिया जिसके बाद कृषक ने रतनपुर थाना पहुच मामले की शिकायत दर्ज कराई हैं। दरसल चपोरा निवासी उत्तम सिंह राजपूत कृषि कार्य करते हैं। उनके चचेरा भाई मंगल सिंह राजपुत दिनांक 10.11.2020 को अपने मोटर सायकल होंडा ड्रिम योगा क्रमांक CG 10 AF 0434 से बांसाझाल जा रहा था कि चपोरा के पास अज्ञात वाहन से टकराकर एक्सीडेंट होने से मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे चपोरा निवासी माखन केंवट के बाडी में रखे थे एवं मंगल सिंह अपने चोट का उपचार बिलासपुर अस्पताल में करा रहा है दिनांक 10.06.2021 शाम को करीब 06.00 बजे माखन सिंह केंवट ने घर आकर बताया कि क्षतिग्रस्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AF 0434 जिसका चेचिस नम्बर ME4JC5BBJGT02866 इंजन नम्बर JC5BET4331520 काला कलर का जो क्षतिग्रस्त था चलने की हालत में नहीं था कीमती करीब 30,000 रूपये को जिसे घर के बाडी में रखे थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। तो मौके पर जाकर देखा मोटर सायकल नहीं था आस पास के लोगों को पुछताछ किया कोई पता नहीं चला वाहन मालिक मंगल सिंह राजपूत अस्पताल में होने से उत्तम सिंह थाना रिपोर्ट करने पहुचा। और रिपोर्ट लिख पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई हैं।