तखतपुर पुलिस की कार्रवाई , 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद

बिलासपुर। तखतपुर में एसडीओपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद कर जबरदस्त सफलता हासिल की है।। जिस व्यक्ति से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) बताया जा रहा है। यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। और फिलहाल पुलिस इस बाबत गिरफ्तार व्यक्ति हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है। और यहीं से वह यहां सारा गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर दर्ज है। जिस गाड़ी से गांजा बरामद किया गया है उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर के पास तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे क्षेत्र में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बेरोकटोक गांजे की सप्लाई कर रहा है। बहरहाल तखतपुर पुलिस एसडीओपी रश्मीत कौर चावला इस सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को आबकारी विभाग के गाल पर बहुत बड़ा तमाचा भी माना जाना चाहिए। जिसकी कुंभकरण निद्रा के कारण बिलासपुर जिले में बाहर से दूसरे प्रदेशों से आने वाली शराब, कच्ची महोबे की अवैध शराब और बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी का खेल चल रहा है। और आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा बहुत मासूमियत से हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।