नव जागृति देसहा यादव समाज भरनी परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

बिलासपुर। समाज के युवा शिक्षित और संस्कारित हो रहे है। हमारे समाज के युवा तहसीलदार, डीएसपी सहित अनेक बड़े पदों पर चयनित हो रहे है। पढ़े-लिखे युवा समाज में रहेंगे तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। जो समाज शिक्षित और जागरूक होगा, वहीं समाज तरक्की करेगा। यह बात मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कही।

नव जागृति देसहा यादव समाज भरनी परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सकरी स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के नायब तहसीलदार, डीएसपी, शिक्षक, सेना और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व समाजसेवियों को शाल व श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

विशिष्ट अतिथि विधायक रश्मि सिंह ने कहा शिक्षा को महत्वपूर्ण अंग बनाना होगा, तभी समाज आगे बढ़ेगा। शिक्षा के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ पाया है। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा यादव समाज हर क्षेत्र में धीरे-धीरे तरक्की कर रहा है। हम जिस भी कार्यालय में जाते हैं यादव समाज के एक आदमी जरूर मिलता है। शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है। युवा शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। इससे ही समाज को तरक्की मिलेगी। किसी भी समाज की उन्नाति के लिए शिक्षा के साथ ही एकजुटता का खासा महत्व होता है। ऐसे में हम सभी को अपने बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की दिशा में हमेशा प्रयास करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि विधायक धरमजीत सिंह ने कहा भरनी परिक्षेत्र में युवाओं को मौका दिया जाए। जिस संगठन में पढ़े-लिखे युवा काम करते हैं उस संगठन को, उस समाज को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। वर्तमान में जो पदाधिकारी है उसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्टपति ने कहा जिस समाज में युवाओं को बागडोर सौंपा जाता है, उस समाज को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। एक समाज ऐसा आएगा कि यादव समाज से कोई सांसद बनेगा, कोई विधायक बनेगा और अपने समाज का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विष्णु यादव, संतोष कौशिक, जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव, देसहा यादव समाज के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, जनपद सदस्य विनोद यादव, भरनी परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री अजय यादव, जागेश्वर यादव, कृष्ण कुमार यादव, हेमंत यादव, मनोज यादव, सतीश यादव, मनबोध यादव, मनीराम यादव, रामचंद्र यादव, गीता यादव, दुर्गा यादव, ममता यादव, सपना यादव, सुनीता यादव, मंजूल यादव, अश्विनी यादव, राजा यादव, सुरेश यादव, ललित यादव, अजय यादव, अभिलेष यादव, आकाश यादव, गोविंद यादव, नरोत्तम यादव, रामलाल यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, दीपक यादव, सुनील यादव, सहित नौ परिक्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित हुए थे।

इनका हुआ सम्मान
सोनल यादव डीएसपी, अभिषेक यादव नायब तहसीलदार, चंचल यादव नायब तहसीलदार, प्रियल यादव एवं कल्पना यादव एमबीबीएस में चयनित हुए। सभी का समाज द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

By MIG