रतनपुर शहर में फोर लेन सड़क बनाने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई
रतनपुर। शहर में यातायात को वनवे करने वर्षों से लंबित डिवाइडर युक्त 80 फीट चौड़ी सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है. अतिक्रमण हटाने लोगों को कई बार राजस्व विभाग से नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इस असर लोगों पर होता नहीं दिख रहा था।
एनएच 130 से 7.70 किलोमीटर लंबी खंडोबा मंदिर से महामाया चौक होते हुए खुंटाघाट तक सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर बने दुकान और मकान शहर की जीवन रेखा है। सड़क के दोनों ओर खड़ी कच्ची पक्का दीवरों पर पैमाईश कर लाल रंग में प्लस के बाद अतिक्रमण किए जमीन की लंबाई अंकित किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 80 फीट चौड़ी अपनी सड़क सीमा तय कर रखी है. सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर 40-40 फीट की पैमाइश कर रही है इसमें गरीब से लेकर रसूखदारों के मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठा आ गए है।


