00 महामारी के दौरान जेल में बंद 574 सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर छोड़ा था अब वापसी शुरु

बिलासपुर। न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रीय जेल से पैरोल पर छोड़े गए कैदियों के वापसी की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 18० कैदियों का सैंपल लिया गया व इनहें अलग रखा गया है। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने के बाद कैदियों को जेल दाखिल किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इसी क्रम में केंद्रीय जेल से 574 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया। कोविड संक्रमण के दौरान न्यायालय के आदेश पर पैरोल की अवधि बढ़ती गई। बीते दिनों न्यायालय ने पैरोल की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया। वहीं, कैदियों के जेल दाखिल करने से पहले कोविड जांच अनिवार्य कर दिया गया। इस पर गुरुवार को केंद्रीय जेल परिसर में कैदियों की जांच कर सैंपल लिया गया। पहले दिन 18० पैरोल पर छूटे कैदियों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया। इनकी रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। वहीं, बाकि कैदियों का शुक्रवार की सुबह से सैंपल लिया जाएगा। फिलहाल इन्हें अलग से रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें जेल में दाखिल किया जाएगा।
-0 देर करने वालों पर होगी कार्रवाई
केंद्रीय जेल के प्रभारी अधीक्षक आर.आर राय ने बताया कि पैरोल पर छूटे कैदियों को जेल दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जेल दाखिल किया जाएगा। पैरोल पर छूट कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण जांच में देरी हो रही है। वहीं, जांच रिपोर्ट आने में भी समय लगाता है। उन्होंने बताया कि जांच कराने में अनावश्यक देरी करने वाले कै दीयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-0 दस महीने से बढ़ता रहा पैरोल
कोविड संक्रमण के साथ ही कैदियों को पैरोल पर छोड़ना शुरू कर दिया गया था। अलग-अलग आवेदन पर केंद्रीय जेल से कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया है। इसके बाद उनकी एक साथ वापसी हो रही है। इन्हें कोरोना जांच के बाद ही जेल दाखिल किया जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जेल में पहले से बंद कैदियों और बंदियों से इन्हें अलग रखा जाएगा।