स्कूल शिक्षा छोड़ 2० सालों से रेडक्रास में जमे हुए


बिलासपुर। रेडक्रास में लगभग 2० वर्ष से जमे हुए जिला समन्वयक रेडक्रास सौरभ सक्सेना की लगातार शिकायत मिलने पर महापौर रामशरण यादव ने कलेक्टर और स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर व्याख्याता सौरभ सक्सेना को उसके मुल विभाग में भेजने कहा है। जानकारी के अनुसार व्यख्याता सौरभ सक्सेना स्कूल शिक्षा विभाग में है। लेकिन पिछले 2० साल से अपनी मूल विभाग में नौकरी करना छोड़ स्वास्थ्य विभाग के रेडक्रास में जमा हुआ है। सौरभ सक्सेना न तो अपने मूल विभाग में नजर आते है न ही रेडक्रास में नेताओं के आगे पीछे जरुर दिखते है। कई सरकारी कार्यक्रमों में संचालन में कुछ असंतुष्ट नेताओं के इशारे पर काम किया जा रहा है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहें है। इससे पहले भी सौरभ सक्सेना को रेडक्रास से हटाने मांग उठ चुकी है।