बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में कांग्रेस के महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के कार्यकाल सोमवार 4 जनवरी 2०21 को एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के नेतृत्व में सभी एमआईसी सदस्य एवं कांग्रेस पार्षदों के साथ न्यू सर्किट हाउस मुंगेली नाका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की

इस दौरान महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन व सभी कांग्रेस पार्षदों ने माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया तथा मुमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

तथा एव वर्ष पूर्ण होने के खुशी में मुख्यमंत्री बघेल से केक कटवाया गया तथा उन्हें ज्ञापन भी सौपा गया।
