भोपाल। मालवीय नगर स्थित संगठन के कार्यालय पर “राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो” की समस्त विंग के पदाधिकारियों ने एन एच आर सी सी बी का छठवाँ स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जनरल सेक्रेटरी हरप्रीत कौर ने दिसंबर महीने मे अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का सुझाव दिया। जिला संयुक्त सचिव रंजीत यादव ने संगठन में अनुशासन बनाएं रखने पर विचार व्यक्त किया, लक्की नेगी ने एक आश्रम का नाम सुझाकर विकलांग बच्चों को खाना खिलाने व जरूरी चीजे वितरित करने का प्रस्ताव रखा। देवेन्द्र जैन ने सहमति जताते सहयोग की बात कही। मनोज सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।