बिलासपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मोतीलाल वोरा को आज उनके दुर्ग स्थित निवास में पहुँच कर बिलासपुर महापौर रामशरण यादव , मस्तूरी के पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, राकेश शर्मा, समीर अहमद बबला ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा जी के पार्थिव शरीर को दिल्ली से आज सुबह 10 बजे
विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल लाई गई। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के कई नेता और विधायक मौजूद थे। उन्होंने कंधा देकर मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को फूलों से सजे वाहन में रखा। यहां सभी के चेहरे पर भावुकता नजर आ रही थी।