रायपुर से हरिद्वार जाने हुआ था सवार

रतनपुर । रायपुर से हरिद्वार जाने के लिए रेल पर सवार वृद्ध गंभीर हालत में खोंगसरा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिला। प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के मोतिहारी जिले के ग्राम सीरिया पीपला निवासी 65 वर्षीय सुरेश यादव पिता रामशरन रायपुर से हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था। बिलासपुर-कटनी रेल खंड के रेलवे स्टेशन खोंगसरा के आगे खंबा नंबर 786/17 के पास वह रेल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना रेलवे पेट्रोलिंग कर रहे के चिन्ना राव ने खोंगसरा स्टेशन के साथ रेल पथ कार्यालय को दी। रेलपथ उप अभियंता योगेश मिश्रा ने घटना की जानकारी आर पी एफ पेंड्रारोड व 112 को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 व आर पी एफ की टीम ने रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से पड़े वृद्ध को खोंगसरा लेकर गई. इसके साथ ही संजीवनी 108 को सूचना दी। खोंगसरा पहुंची 108 ने घायल को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूछताछ में घायल वृद्ध ने अपना नाम सुरेश यादव पिता राम सरन भगत निवासी सीरिया पीपला जिला मोतिहार बिहार का रहने वाला बताया है. वह रायपुर से हरिद्वार जाने ट्रेन पर चढ़ा था। बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को बिलासपुर रेफर किया गया है।