दशहरा और दीपावली अवकाश के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। स्कूलों में दशहरे और दीपावली के त्यौहार मनाने 11 दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं 6 दिन शीतकालीन अवकाश के बाद गर्मी में 45 दिनों की छुट्टी मिलेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली और दशहरे के लिए छुट्टियों के लिए आदेश जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार दशहरे में 5 दिन छुट्टी मिलेगी। जो 3 से 7 अक्टूबर तक रहेगी। दीपावली के मौके पर 21 से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश रहेगा। वहीं 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 6 दिन शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान किया है। इस बार छात्रों को 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन मिलेगा। 1 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।दशहरे में 5 दिन की छुट्टी – प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी 3 अक्टूबर से 7अक्टूबर तक रहेगी। दीपावली के मौके पर 21 से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

45 दिन रहेगा गर्मी की छुट्टी

शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की रहेगी। वहीं प्रदेश के सभी स्कूलों में 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है जो 1 मई से 16 जून तक रहेगा।