एथलेटिक्स बालिका 15 सौ मीटर में अंजू प्रथम
उत्तर क्षेत्रीय अंतर कृषि महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2022
बिलासपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर कृषि महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2022 के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया।
बालक वर्ग एकल में बीटीसी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के अमित प्रधान ने 12-14 अंको के अंतर से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रायगढ़ के आशुतोष सिंह ठाकुर को पराजित किया। डबल्स मुकाबले में बीटीसी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर के अमित प्रधान एवं लोकेश चौधरी की जोड़ी ने 22-20 अंकों के अंतर से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रायगढ़ की जोड़ी उदय यादव तथा आशीष शुक्ला को पराजित किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बिलासपुर की अंजू लकड़ा, द्वितीय स्थान जिसामा सिन्हा अंबिकापुर व तृतीय स्थान प्रियंका अंबिकापुर ने प्राप्त किया। 1400 मीटर दौड़ बालक में प्रथम स्थान कृष्णा पटेल कोरिया, द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार अंबिकापुर व तृतीय स्थान संतलाल अंबिकापुर ने हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम स्थान ज्योति सिंह अंबिकापुर, द्वितीय स्थान सबना मिज अंबिकापुर व तृतीय स्थान रातरानी तिर्की जांजगीर चांपा ने हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालक में प्रथम कृष्णा पटेल कोरिया, द्वितीय प्रवीण कुमार अंबिकापुर व तृतीय स्थान संतलाल अंबिकापुर ने हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक में प्रथम रविंद्र कुमार अंबिकापुर, द्वितीय तेज प्रताप अंबिकापुर व तृतीय धर्मेंद्र पटेल बिलासपुर ने हासिल किया।
200 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम प्राची कुशवाहा अंबिकापुर, द्वितीय पार्वती पटेल अंबिकापुर व तृतीय स्थान खुशबू रानी कोरिया ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम रविंद्र सिंह अंबिकापुर, द्वितीय तेज प्रताप अंबिकापुर व तृतीय स्थान कर्मवीर रायगढ़ ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम स्थान अमृता सिंह अंबिकापुर, द्वितीय प्राची कुशवाहा अंबिकापुर व तृतीय स्थान रातरानी तिर्की जांजगीर ने हासिल किया। गोला फेंक बालिका में प्रथम स्थान करण कुमारी बिलासपुर व द्वितीय अपूर्वा बिलासपुर ने हासिल किया।

गोला फेंक बालक में प्रथम अनुराग खेस अंबिकापुर व द्वितीय आशीष शुक्ला रायगढ़ ने हासिल किया। भाला फेंक बालक में रूपेंद्र मौर्य बिलासपुर ने प्रथम व रोहित कुमार कोरिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक बालिका में दीप्ति बघेल बिलासपुर ने प्रथम व पार्वती पटेल अंबिकापुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
तवा फेंक बालिका में प्रथम स्थान तृप्ति बघेल बिलासपुर ने प्रथम तथा सीमा एकका अंबिकापुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक में सचिन देव रायगढ़ ने प्रथम व गीतेश कुमार बिलासपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालिका में रूबी सिंह अंबिकापुर ने प्रथम तथा नंदिता ठाकुर बिलासपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक में ओम प्रकाश राजवाड़े बिलासपुर ने प्रथम व जोगिंदर माझी जशपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद बालिका में नंदिता ठाकुर बिलासपुर ने प्रथम व यमुना उसेंडी बिलासपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बीटीसी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर ने प्रथम व कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जांजगीर-चांपा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
