बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग द्बारा प्रदेश के केंद्रीय जेल, जिला जेल एवं उप जेलो में अशासकीय संदर्शको की नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिले के केंद्रीय जेल में अशासकीय संदर्शक के रूप में तालापारा निवासी शेख निजामुद्दीन ( दुलारे) पिता शेख नजीरुद्दीन की नियुक्ति की गई है, शेख नजीरुद्दीन के पिता शेख नजीरुद्दीन बिलासपुर नगर निगम के सभापति है। राज्य के 5 केन्द्रीय जेल, 13 जिला जेल एवं 15 उपजेलों में कुल 88 अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य शासन द्बारा अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश के गृह व जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस विषय में कहा कि इससे जेलों के संचालन में सहयोग मिलेगा। शेख निजामुद्दीन की नियुक्ति पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं शेख निजामुद्दीन ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप केंद्रीय जेल में अपने दायित्वों का पूरे ईमानदारी से निर्वहन करेगे।
