बिलसपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्बारा चलाये जा रहे ई-मेगा केम्प के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सचिव बृजेश राय के निर्देशानुसार पैरा लीगल वालंटियर महेंद्र गुप्ता के द्बारा लोगों को विधिक जानकारी के साथ दिव्यांगो जरुरतमंदो उपकरण भी प्रदान कर रहें हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने दिव्यांग लोगों को से बात कर उनकी समस्याओं को जाना, तत्पश्चात जिनके पास ट्राईसाईकिल, बाइसिकल , वैशाखी या अन्य साधन की कमी थी। उनका नानालसा के हेल्पलाइन नंबर 151० में दर्ज करा कर उनकी सहायता की गई ।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को ई-मेगा केम्प शुरुआत की गई थी जो 3० नवंबर तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला ऐड सेंटर 2.० (नि:शुल्क सहायता केंद्र) के सदस्य सुमन पटेल का योगदान रहा।