सस्ते में मास्क उपलब्ध करवाये सरकार

वरिष्ठ पत्रकार जे. के. कर

छत्तीसगढ़ में जनवरी माह के 25 दिनों में कोरोना से कुल 169 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें अधिकांश को-मार्बिट मरीज हैं जिनकी कोरोना संक्रमण के दौरान मौत हो गई. यह वह आँकड़ा है जिनकी कोरोना की जांच की गई है. 1 जनवरी को 1 मौत हुई थी तथा 25 जनवरी को 23 मौतें हुई हैं. आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वैसे 1 मौत ही, 1 परिवार को हिला देने के लिये काफी है.

वहीं 1 जनवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या थी 1017 जो 25 जनवरी तक 30,254 हो गई है. वैसे, 30 हज़ार से ऊपर का आंकड़ा 14 जनवरी से चल रहा है. इस माह में सर्वाधिक सक्रिय मरीज़ 32,792 , 16 जनवरी को थे.

इसके बावजूद, सड़कों तथा बाज़ारों में लोग बिना मास्क पहने नज़र आ जाते हैं. इतना ही नहीं सोशल-डिसटेंसिंग का भी धड़ल्ले से उल्लंघन से किया जा रहा है. उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. इसका एक कारण है मास्क महंगे हैं.महामारी से बचाव के लिये लोगों को खुद भी सचेत होना पड़ेगा वर्ना इस बढ़ती संख्या को रोकना सरकार तथा प्रशासन के लिये संभव नहीं है.

महामारी से बचाव के लिये लोगों को खुद भी सचेत होना पड़ेगा वर्ना इस बढ़ती संख्या को रोकना सरकार तथा प्रशासन के लिये संभव नहीं है.

हां, छत्तीसगढ़ सरकार इतना तो कर सकती है कि N 95, KN95, FFP 2 मास्क तथा SURGICAL मास्क को आवश्यक वस्तु घोषित कर उसके दाम तय कर दे ताकि गरीब से गरीब आदमी भी इन्हें खरीद सके. इसके अलावा इन्हें राशन दुकान तथा जन-औषधि एवं रेडक्रास की दवा दुकानों से विक्रय करना शुरू किया जा सकता है.

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के समय छत्तीसगढ़ सरकार की पहलकदमी से सस्ते में सेनिटाइज़र उपलब्ध करवाये गये थे.

यहां पर इस बात का उल्लेख करना गलत न होगा कि ऐसा केरल सरकार ने मई’2021 से किया है. इसके रेट चार्ट के अनुसार, एक पीपीई किट की कीमत 273 रुपये से अधिक नहीं हो सकती है और एक N 95 मास्क की कीमत 22 रुपये से अधिक नहीं हो सकती है. केरल सरकार ने Kerala Essential Articles Control Act, 1986 लागू कर दिया है.

रेट लिस्ट

PPE किट-273
N95 Mask-22
तीन लेयर वाला मास्क- 3.90
फेस शील्ड -21
डिस्पोजेबल एप्रन-12
सर्जिकल गाउन-65
Inspection ग्लब्स- 5.75
हैंड सेनेटाइज़र 500 मिली-192
हैंड सेनेटाइज़र 200 मिली-98
हैंड सेनेटाइज़र 100 मिली-55
Sterile दस्ताने 15 (जोड़ी)
NRB मास्क-80
ऑक्सीजन मास्क -54
ह्यूमिडिफायर के साथ फ्लो मीटर -1520
पल्स ऑक्सीमीटर -1500
(कीमत रुपयों में)

छग की औसत पॉजिटिविटी दर

25 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर तथा कुल सक्रिय- 30254 – Death- 23
24 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 9.88 तथा कुल सक्रिय- 31074 – Death- 19
23 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 14.03 तथा कुल सक्रिय- 31990 – Death- 11
22 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 11.76 तथा कुल सक्रिय- 31181 – Death- 11
21 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 10.67 तथा कुल सक्रिय- 30756 – Death- 8
20 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 10.78 तथा कुल सक्रिय- 31736 – Death- 15
19 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 10.30 तथा कुल सक्रिय- 32021 – Death- 9
18 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 11.17 तथा कुल सक्रिय- 31769 – Death- 9
17 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 12.02 तथा कुल सक्रिय- 31960 – Death- 10
16 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 12.7 तथा कुल सक्रिय- 32792 – Death- 7
15 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 9.74 तथा कुल सक्रिय- 32139 – Death- 8
14 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 10.21 तथा कुल सक्रिय- 30862- Death- 5
13 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 9.51 तथा कुल सक्रिय- 28789- Death- 7
12 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 9.25 तथा कुल सक्रिय- 27425- Death- 4
11 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 9.21 तथा कुल सक्रिय- 23886- Death- 4
10 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 7.75 तथा कुल सक्रिय- 19222- Death- 4
9 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 8.05 तथा कुल सक्रिय- 15464- Death- 2
8 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 7.43 तथा कुल सक्रिय- 13066- Death- 4
7 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 6.32 तथा कुल सक्रिय- 9684- Death- 3
6 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर….. तथा कुल सक्रिय- 6905- Death- 1
5 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 4.32 तथा कुल सक्रिय- 4562- Death- 1
4 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 2.97 तथा कुल सक्रिय- 2977- Death- 3
3 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 2.52 तथा कुल सक्रिय- 1942- Death- 0
2 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 1.81 तथा कुल सक्रिय- 1272- Death- 0
1 जनवरी- औसत पॉजिटिविटी दर 1.18 तथा कुल सक्रिय- 1017- Death- 1
31 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.75 तथा कुल सक्रिय- 769
30 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.61 तथा कुल सक्रिय- 597
29 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.45 तथा कुल सक्रिय- 463
28 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.30 तथा कुल सक्रिय- 393
27 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.23 तथा कुल सक्रिय- 345
26 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.41 तथा कुल सक्रिय- 330
25 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.28 तथा कुल सक्रिय- 313
24 दिसंबर- औसत पॉजिटिविटी दर 0.11 तथा कुल सक्रिय- 296