बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महवीर साहू के द्वारा रतनपुर में सदस्यता अभियान चलाया गया इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महावीर साहू ने बताया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान की धारा 5 (क) ( अ) (1) के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है, तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी राज्य कायम करना है, जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित हो, जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व शांति और विश्व बंधुत्व की कामना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

देश और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और विकास की गति को बढाने के लिए लोग कांग्रेस की ओर आकर्षित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इस दौरान गुहाराम कहरा, अमर सिंह यादव, आशीष शर्मा, मदन कहरा, शिवा पाण्डेय, रमेश मरावी, अकरम अली, युनूस मेमन आदि मौजूद रहे.