राज्यपाल अनुसुइया उइके रहीं मुख्य अतिथि

बिलासपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में   “राष्ट्रीय कृषि शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उईके रहीं । डॉ. एस.एस. सेन्गर कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में कृषि प्रदर्शनी में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर द्वारा स्टॉल 31 व 45 में महाविद्यालय के अंतर्गत राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में कीट व्याधियों को नियंत्रित करने हेतु उत्पादित जैव कीटनाशक एवं जैव उर्वरकों ; गेहूं अनुसंधान परियोजना में विकसित गेहूं की उन्नतशील किस्म व एम.आई.डी.एच. परियोजना के अंतर्गत जैविक हल्दी की विभिन्न किस्मों तथा शहतूत और तसर रेशम इकाई में कोसा कोकून एवं धागे का जीवंत प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र तरुण साहू द्वारा महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में विलुप्त हो रही धान की प्रजातियों के जनन द्रव्य का भी प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उईके
द्वारा स्टॉल के अवलोकन किया।  अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी द्वारा महाविद्यालय में किए जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों से अवगत कराया। जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में उत्पादित जैव कीटनाशकों की जानकारी देते हुए किट भेंट किया। एम.आई. डी. एच. परियोजना के अंतर्गत आदिवासी स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित जैविक हल्दी पाउडर राजपाल अनुसुईया उईके को भेंट किया। जैविक हल्दी की खेती कर रहे महासमुंद जिले के प्रगतिशील कृषक नारायण सिंह पटेल ने राज्यपाल अनुसुईया उईके को धान की बालियों से निर्मित “हथवा” भेंट किया। कृषि उद्यमी तरुण साहू द्वारा धान की विलुप्त हो रही प्रजातियों के नमूने की टोकरी भी भेंट की। राज्यपाल द्वारा महाविद्यालय में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की।

विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल सदस्य आनंद मिश्रा व वल्लरी चंद्राकर द्वारा भी महाविद्यालय के स्टॉल का अवलोकन किया। अधिष्ठाता डॉ. तिवारी द्वारा उन्हें जैव कीटनाशकों का किट भेंट किया। कृषि प्रदर्शनी का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रोफेसर के.एल. वर्मा एवं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलपति डॉ.एम.के. वर्मा द्वारा भी अवलोकन कर प्रशंसा की । कृषि प्रदर्शनी में डॉ. एस.एस. सेन्गर, डॉ. आर.के. बाजपेई, डॉ. विवेक त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिष्ठाता, वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।