जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
भाटापारा। वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय जगत नारायण अग्रवाल की तीसरी पुण्यतिथि पर श्री मावली माता मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
इस मौके पर उनकी याद में मंदिर प्रबंधन समिति ने जरूरतमंदों और भिक्षुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए कंबल भी बांटे गए। आयोजन श्री मावली माता प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्य और स्वजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

