बिलासपुर। नव युवक यादव समाज मंगला द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मंगलवार २३ नवम्बर को रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम पिछले २२ साल से किया जा रहा है। महोत्सव में १० गोल (दल ) शामिल हुए थे। इसमें पांच दल को नकद राशि के साथ रनिंग शील्ड प्रदान किया गया, वहीं पांच दल को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पार्षद श्याम पटेल ने बताया रावत नाच महोत्सव का आयोजन २२ साल पहले सुजीत यादव द्वारा शुरू किया गया था उस समय एक दल आया था अब हर साल दलों की संख्या बढऩे लगी है। इस नृत्य की खासियत यह है तुलसी कबीर के दोहे के हमें अपनी पुरानी परंपरा से जुड़े रहने संदेश देता है। प्रांगण में आने वाले दलों को उनके नृत्य और वेशभूषा को देखने के बाद चयन समिति के निर्णय अनुसार दलों को पुरस्कृत किया जाता है। समिति के निर्णय अनुसार प्रथम पुरस्कार तारबाहर दल को दिया गया। दूसरा भरनी, तीसरा परसदा, चौथा खम्तराई पांचवा बहतराई, सांत्वना पुरुस्कार निरतू, सैदा, हांफा, बलराम टाकीज रोड, मंगला के दल शामिल हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, जिपं सभापति मीनू सुमंत यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन,अध्यक्षता बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, अतिथियों ने समाज को संबोधित करते हुए कहा रावत नाच महोत्सव एक एेसा महोत्सव है जिसमें जाति धर्म का बंधन नहीं होता है इसमें सभी समाज के लोग जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत यादव, जगदीश यादव, लक्ष्मीनाराण ,अशोक, संकेत, सूरज, नरेन्द्र,दीपक,शिव, गुल्ली, मनीष, राजेश, शुभम,गोपी के अलावा फरीद खान,रजत छाबड़ा, रमेश पटेल ,त्रिदेव रजक अरुण तिवारी, सियाराम श्रीवास सहित अन्य लोग शामिल थे।

28 को घूटकू में होगा रावत नाच महोत्सव

हर साल की तरह इस साल भी घूटकू में भी रावत नाच महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिपं अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृष्ण कुमार यादव, डॉ. सोमनाथ यादव कांग्रेस नेता संतोष कौशिक, जिपं के सभापति मीनू सुमंत यादव सहित समाज के प्रबुद्धजन शामिल होंगे।