बिलासपुर। रेलवे के सुपरिटेंडेंट की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही. मौत के कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा.
बुधवारी बाजार निवासी चंदन टोप्पो रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट थे। रविवार की सुबह 45 वर्षीय चंदन का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुँच पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. आरोप है कि दो दिन पहले चंदन के साथ सीनियर अधिकारियों ने गाली गलौज की थी। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
