बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने रविवार को पल्लव भवन स्थित वसुंधरा उद्यान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया। अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने भारत माँ के प्रतिमा के सामने दीप जलाकर राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम में देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले क्रन्तिकारियो को नमन किया गया। बच्चों व महिलाओं को देशहित में काम करने जागरूक किया गया। बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण किया। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने जरूरतमंद महिला को रोजगार शुरू करने 51 सौ रुपए की आर्थिक मदद किया।अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय मे जरूरतमंदों का मदद करना ही सबसे बड़ा देश भक्ति है। अभी एक दूसरे की सहयोग करने की जरूरत है। समाज के लोग आगे बढ़ेंगे तभी देश का विकास होगा। कार्यक्रम में सचिव आंचल आगिच, कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा, क्षमा सिंह, किरण सिंह, किरण मोइत्रा, मनीषा जायसवाल, अरुणा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
