जशपुर । तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने गांव से जामटोली लोट रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमताटोली निवासी 28 वर्षीय अरविंद लकड़ा पिता फ्रांसिस लकड़ा मंगलवार की सुबह बाइक पर जामटोली जा रहा था। इसी दौरान टंगरापानी गांव के पास तेज रफ्तार बस क्रमांक JH 01 AB 0338 ने पीछे से उसकी बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही अरविंद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा. उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। यात्री बस पूजा रथ रांची से पत्थलगांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुँच पुलिस ने मृत युवक की पहचान अरविंद लकड़ा के रुप में की. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई है। पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। फरार ड्राइवर की पतासाजी की जा रही है.