सीपत थाना के ग्राम सोठी का मामला


बिलासपुर। खेलते-खेलते दो मासूम डबरी के पानी में गिर गए। इसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। तीन घंटे तक खोजबीन करने के बाद दोनों बच्चे का शव को बरामद किया गया। पंचनामा कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भेजा है।

सीपत थाना क्ष्रेत्र के ग्राम सोठी निवासी आयुष कुमार यादव पिता कार्तिक यादव 4 वर्ष और शौर्य कुमार धुलिया पिता संतोष धुलिया साढे तीन वर्ष एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों बच्चों के परिजन खेती किसानी करते हैं। शनिवार को कोई काम पर नहीं गए थे। आयुष और शौर्य घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर ढाई बजे आयुष और शौर्य के परिजनों ने खाना खाया। इसके बाद उनका ध्यान बच्चों पर गया। आसपास खोजबीन किया, लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चला। पड़ोसियों व गांव में ढूंढने के बाद भी बच्चे नहीं मिले। मोहल्ले के लोग बच्चों की तलाश में जुटे थे। कुछ लोग मरघट के तरफ गए। वहां भी नहीं मिले। सभी तरफ को ढूंढने के बाद परिजनों ने डबरी के पास गए। डबरी के अंदर घुसकर तलाशी लेने पर शौर्य का शव पानी के अंदर मिला। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पूरे डबरी में जाली मारकर देखें। कुछ समय बाद आयुष का शव डबरी किनारे मिला। घटना के तीन घंटे बाद शाम 5.3० बजे दोनों बच्चों का शव परिजनों ने बरामद किया। इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।