एनएच 30 में बनियागांव की घटना

कोंडागांव। एनएच 30 में बनियागांव तिरुपति बालाजी ढाबा के पास जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिससे बाइक में सवार तीनों किशोरों को गंभीर चोंटे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

कोंडागांव के ग्राम सोनाबाल खूटपारा निवासी विकास पोयाम अपने दो दोस्त अमित पोयाम और कृष्णा सोढ़ी के साथ शिव मंदिर दर्शन को गए हुए थे। एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, बनियागांव तिरुपति बालाजी ढाबा के पास एनएच-30 में जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में लेकर कुचल दिया। इसमें बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। गंभीर चोंटे आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शवों को पोस्ट मार्टम के लिए मरच्यूरी भिजवाया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब हो कि तीनों मृतक हमउम्र कक्षा 11वीं की पढ़ाई करते थे.