कवर्धा। कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना के चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने धान के भूसे से भरी ट्रक में एक करोड़ रुपए कीमत का गांजा बरामद कर जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चिल्फी की ओर से.आईशर ट्रक में धान के भूसे के भीतर छिपा कर गांजें की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने जांच नाका लगाकर आरोपियों के साथ ट्रक को पकड़ने नाकाबंदी। आईसर ट्रक को आते देखकर रुकवा कर तलाशी ली। चालक ने गुमराह करने ट्रक मे भूसा भरने की बात कही। बोरे में भरी भूसे की जांच की गई तो इसमें 30 बोरी के अंदर 915 पैकेट गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने पुलिस अपराध दर्ज कर ट्रक चालक सारंगढ़ निवासी मनोज निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ओडिशा पासिंग गाड़ी पर शक
बैरियर पर तैनात जवानों ने उड़ीसा पासिंग ट्रक में भरे भूसे को देखा और ड्राइवर के उसे लेकर झांसी जाने की बात कही तो संदेह हुआ। ड्राइवर ने बताया ट्रक लेकर वह झांसी मध्य प्रदेश जा रहा है । भूसे को उड़ीसा से झांसी ले जाने की बात पुलिस को हजम नहीं हुई। उड़ीसा से झांसी ले जा रहे भूसे की कीमत से ज्यादा ट्रक का डीजल खर्च होता।
सीमा पार कराने लिए थे त्बीस हजार रुपए
आरोपी मनोज कुमार पिता गोधन निषाद 29 वर्ष सारंगढ़ जिला रायगढ़ का निवासी है। वह बरगढ़ उड़ीसा बरगढ़ में रहकर काम करता है। सीमा पार कराने का ठेका उसने बीस हजार रुपए में लिया था।
