“सेवा से जीवन बदले” कार्यक्रम शुरू
बिलासपुर। रोटरी बिलासपुर क्वींस प्रेसिडेंट 2021-22 द्बारा संस्था के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर Queens care “सेवा से जीवन बदले” कर्यक्रम की शुरुआत की गई। कर्यक्रम का उद्देश्य जरूतमंद लोगों को भोजन वितरण करना है।
सोमवार को दोपहर रेलवे परिक्षेत्र स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर के पास भोजन वितरण का कार्यकम रखा गया। अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने इसका उद्घाटन किया। रोटरी बिलासपुर क्वींस प्रेसिडेंट 2021-22 द्बारा करीब 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया है। “सेवा से जीवन बदले” कार्यक्रम का उद्देश्य जरूतमंद लोगों को भोजन वितरण करना है। इस अवसर पर सचिव आंचल आगिच, कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा, उपाध्यक्ष समा सिंह, सह सचिव स्वाति श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा, मेम्बरशिप चेयरपर्सन अरुणा अग्रवाल, रश्मि जैन समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।

