पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुआ आदेश

बिलासपुर। जिले के तीन थाने के प्रभार में फेर बदल किया गया हैं। कोटा थाना प्रभारी सनिप रात्रे को सिविल लाइन बिलासपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।

सोमवार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक से जारी आदेश में प्रशासनिक दृष्टि से आगामी आदेश तक पुलिस सहायता केंद्र मल्हार प्रभारी दिनेश चंद्रा को कोटा प्रभारी बनाया गया है।वही सकरी थाना में पदस्थ एसआई शंकर गोस्वामी को मल्हार सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब हो कि आईजी डांगी के निरीक्षण के दौरान टीआई स्वर्णकार को थाने में अव्यवस्था पाए जाने के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया था । तब से सिविल लाइन्स थाना एक सब इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा था।