भाजपा रतनपुर मंडल ने किया पौधरोपण
रतनपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120 वीं जयंती पर सांसद अरुण साव ने रतनपुर मंडल के मझवानी – नवागांव में पौधरोपण किया. सांसद साव ने कहा जिले के सभी मंडलों में पौधरोपण का कार्यक्रम था। स्व: मुख़र्जी को याद करते हुए सांसद साव ने कहा वे सच्चे अर्थो में युगपुरुष थे उनके विचार ,राष्ट्रीय चिंतन, अखण्ड भारत के निर्माण और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था और उनके दिखाए मार्ग पर भाजपा आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव, जनपद अध्यक्ष मनोहर राज, सुनील जायसवाल, लवकुश कश्यप, अजय महावर, प्रभुनाथ साव, दुर्गा प्रसाद बबलू कश्यप , रविन्द्र दुबे, मनहरण यादव, मनीता भानु, सुमंत जायसवाल, रामकुमार निर्मलकर, लखन तिवारी, शिव कैवर्त, ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू मानिकपुरी, हर्ष पटेल, सन्तोष दास, पंचराम यादव, ज्योति भानु, पार्वती धीवर, संतोष यादव, रामचंद साहू, ज्वाला कौशिक,रोहिडी सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।