खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई
जशपुर नगर। सैंपल मावा का। संस्थान मधुबन स्वीट्स कुनकुरी। संदेह के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने उपभोक्ताओं को सतर्क कर दिया है।
रक्षाबंधन करीब आ चुका है। सक्रिय है खाद्य एवं औषधि प्रशासन। यह सक्रियता खोवा पर ज्यादा देखी जा रही क्योंकि पिछली जांच में लगभग सभी खोवा अमानक मिले हैं।
मधुबन स्वीट्स से सैंपल
मधुबन स्वीट्स। कुनकुरी की यह संस्थान पूरे जिले में अलग पहचान रखती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की नजर पहले से थी। इसलिए जांच अभियान की शुरुआत इसी संस्थान से की गई। मावा प्रारंभिक जांच में संदेहास्पद पाया गया, इसलिए सैंपल लिया गया है।

लगाई फटकार
जांच टीम ने पूरे परिसर की सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। जिसमें स्वच्छता को लेकर खामियां नजर आईं। लिहाजा संस्थान संचालक को नियमित सफाई के लिए निर्देशित किया गया। खाद्य सुरक्षा के नियमों का परिपालन कड़ाई से किए जाने की हिदायत भी दी गई।
होगी नियमित जांच
त्यौहार के दिन चालू हो चुके हैं इसलिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अब नियमित जांच की ठानी है ताकि गुणवत्तापरक सामग्रियों की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार दास और रोशन वर्मा के नेतृत्व में की गई।
