बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार माफियाओं के चंगूल में है। भू माफिया, रेत माफिया हावी है। बिलासपुर में अवैध प्लांटिग का खेल हो रहा है। बरसात के समय कभी भी सिमेंट की रेट नहीं बढ़ती लेकिन इस सरकार ने देखते देखते 260 रूपए के सीमेंट की बोरी को 320 रूपए तक पहंचा दिया।

करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कांग्रेस सरकार कर्ज पे कर्ज ले रही है। जबिक भाजपा सरकार ने अपने 15 साल में 33 हजार करोड़ ही कर्ज लिया था लेकिन भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार ने मात्र ढ़ाई साल में ही 37 हजार करोड़ रूपये का कर्ज ले डाला है। विकास कार्य ठप्प है। सीएजी के ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2०2०-21 में राज्य सरकार का कुल राजस्व 63००० करोड़ रूपए था इसमें 52 प्रतिशत यानी की 37 हजार करोड़ रूपए केंद्र सरकार ने दिए थे। लेकिन कांग्रेस सराकर ने 88 प्रतिशत यानी 7०611 करोड़ रूपए केवल वेतन, ब्याज और पेंशन देने में खर्च डाली जबकि पूंजीगत राशि 12 प्रतिशत यानी 9००० क रोड़ रूपए रही ऐसे में विकास कार्य में केवल 12 प्रतिशत ही उपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण राज्य में विकास की गति रूक गई है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि खुद की गलती छूपाने के लिए कांग्रेस सरकार केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध और धरना प्रदर्शन कर रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में इन ढ़ाई साल में कांग्रेस सरकार की कोई उपलब्धी नहीं है।


गरीबों के पक्के आवास का सपना छिना

डॉ. सिंह ने कांग्रेस सरकार की नाकामी का पोल खोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले राशि और योजनाओं का छत्तीसगढ़ में सही तरीके से क्रियानवयन नहीं किया जा रहा है। ढ़ाई साल में जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो गई है। सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गरीबों के आवास का सपना ही पूरा नहीं होने दिया केंद्र सरकार ने 2०19-2० में 6 लाख 49 हजार आवास बनाने की योजना बनाई लेकिन राज्य सरकार ने केवल 1 लाख 7० हजार को ही स्वीकृत किया यानि 4 लाख से अधिक लोगों को नहीं मिला. राज्य सरकार अपने हिस्से के 8 करोड़ रूपए नहीं दे पाई वहीं इस वर्ष 2०2०-21 में 7 लाख 99 हजार आवास बनाने कहा जिसके लिए राज्य सराकर को 4 करोड़ रूपए देने है। लेकिन इस साल भी ये सरकार नहीं दे पाएगी और गरीबो को खुद के पक्के मकान का सपना अधूरा रहेगा।

आपात्काल में देश की आजादी छिन ली थी


25 जून के ही दिन पूरे देश में इंदिरा गांधी की सरकार के वक्त लागू किया गया था। भाजपा काला दिवस मना रही है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि फिरंगियों-अंग्रेजों से गांधी-सुभाष के नेतृत्व में लड़ कर हमें जो आज़ादी मिली थी, वह 1975 में आपात्काल के दौरान हमने खो दी थी। कांग्रेस ने वह आज़ादी हमसे छीन ली थी। यह दूसरी आज़ादी हमने कांग्रेस से लड़ कर पायी है, भारतीय संविधान और लोकतंत्र आज के भाजपा (तब का भारतीय जनसंघ) के नेता अटल-आडवाणी-नानाजी जैसे राष्ट्रवादियों का हासिल किया। कांग्रेस ने लगातार यह साबित किया है कि भारतीय लोकतंत्र, देश की एकता और अखण्डता का कांग्रेस के लिए तब कोई महत्त्व नहीं रहता है।