दबदबा बरकरार है पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी का
बिलासपुर। पावर बरकरार है पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी का। लाला रामस्वरूप रामनारायण जोरदार ग्रोथ ले रहे हैं। पसंद में देव पंचांग अभी भी पहले स्थान पर है।
दिन, महीना, व्रत, त्यौहार और शुभ मुहूर्त की जानकारी देने वाले कैलेंडर व पंचाग का खरीदा जाना चालू हो चला है। खरीदी का आंकड़ा इस बार इसलिए बढ़ने की संभावना है क्योंकि इनकी कीमत में कहीं कोई वृद्धि नहीं हुई है।

पावर और ग्रोथ जोरदार
कैलेंडर बाजार में दबदबा रहा है पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी का। कायम है मजबूती के साथ 75 रुपए पर। मुकाबला के लिए तैयार है लाला रामस्वरूप रामनारायण जिन्होंने 66 रुपए जैसी कीमत के साथ ताल ठोंकी हुई है। भले ही धीमी चाल है श्री देव पंचांग की लेकिन 60 रुपए जैसी कीमत के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बढ़त बनाई हुई है। ब्लैक एंड व्हाइट में 45 रुपए और कलर में 70 रुपए जैसी कीमत के साथ ठाकुर प्रसाद चुनौती देने की स्थिति में हैं।

मात्र 90 रुपए में शुभ मुहूर्त
व्रत, त्यौहार, मासिक एवं वार्षिक राशिफल की जानकारी तो देते ही हैं लेकिन अहम है शुभ मुहूर्त की जानकारी का मिलना। ऐसे में पंडित और पुरोहित पंञ्चाङ्गम की मदद लेते हैं। मंदिरों में भी देखे जाते हैं। ऐसे में मांग क्षेत्र बढ़ा हुआ है। बड़ी राहत यह है कि श्री देव पंञ्चाङ्गम और भुवन विजय पंञ्चाङ्गम 90 रुपए जैसी क्रयशक्ति वाली कीमत के साथ स्थिर है। इसलिए कैलेंडर की तुलना में इन दोनों की खरीदी को प्राथमिकता दी हुई है।

दैनिक जानकारी कैलेंडर से
खूब खरीदे जाने वाले यह सभी कैलेंडर दैनिक पंचांग की जानकारी तो देते ही हैं, साथ ही रोजाना की राशिफल भी बताते हैं। दिन, महीने के अलावा व्रत, त्यौहार और पर्व जैसी अहम जानकारियां इन कैलेंडरों से मिलती है। यही वजह है कि घरों और संस्थानों के लिए प्राथमिकता में खरीदे जा रहे हैं।