केन्द्र सरकार को बताया जिम्मेदार

विष्णु कसेरा

सूरजपुर. बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्ग सूरजपुर जिला मुख्यालय में महिला कांग्रेस की ग्रामीण इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित घरेलू वस्तुओं में लगातार हो रही कीमतों में वृद्धि और उसको रोक पाने में नाकाम केंद्र सरकार के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस की ग्रामीण इकाई ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आनंद कुंवर व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी के नेतृत्व में अग्रसेन चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी कर शीघ्र ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी लाने की मांग की। जिलाध्यक्ष आनंद कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी ने कहा कि जिस तरह से में लगातार घरेलू वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है, देश में महंगाई अभी तक के अपने चरम स्थिति में पहुंच गई है और आमजन का जीना दुभर हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है और उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह, शशि सिंह, कुसुमलता राजवाड़े, चंदा सिंह, ब्लॉक अध्यक्षगण मानमति प्रजापति, राधामुनि सिंह, सविता राजवाड़े, सरिता सिंह, सुमित्रा खाखा, पार्षदगण पुष्पलता साहू, भावना सिंह, दुर्गा सारथी, विमला सिंह, वागीशा, संगीता राजवाड़े, परमेश्वरी सिंह, बाबी, इंजोरिया राजवाड़े सहित एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, यूंका अध्यक्ष जफर हैदर, पार्षद गैबीनाथ साहू, शिवभजन मरावी, एल्डरमैन मनोज डालमिया, शांतु डोसी, शक्ति ठाकुर, परमेश्वर राजवाड़े, गिरधारी साहू आदि उपस्थित रहे