डभरा तहसील का मामला

जांजगीर. पटवारी रिश्वत मांगता कैमरे में कैद हुआ है. किसान अपना काम करवाने पटवारी के पास पहुंचा था. तब पटवारी नै उसे अपना रेट बताया. रिश्वत लेने में भी पटवारी ईमानदारी दिखा रहा है. किसान से एडवांस पैसे लेने से इंकार कर दिया. कहा कि जब काम हो जाएगा, तब तुरंत लेंगे. अब भला ऐसे रिश्वत लेने में भी ईमानदारी दिखाने वाले पटवारी कहा मिलते हैं.

         मामला जांजगीर जिले के डभरा ब्लॉक का है. यहां पदस्थ पटवारी गुलजार सिंह काम के एवज में किसान से रिश्वत मांग रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पटवारी के प्रभार में डभरा तहसील के हल्का क्रमांक 37, 38 और 39 का प्रभार है. जिसके तहत चंद्रपुर, काशीडीह और गोपालपुर क्षेत्र आता है. वायरल वीडियो में पटवारी गुलजार सिंह जिस अंदाज में बेधड़क किसानों को अपने काम का रेट बता रहे हैं. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि क्षेत्र में पटवारी अन्नदाता किसानों से  अवैध वसूली कर रहे हैं. अब ऐसा लगता है कि इन रिश्वतखोर पटवारियों को शासन-प्रशासन को कोई डर ही नहीं है.वायरल वीडियो में पटवारी गुलजार सिंह काम यह बोलते नजर आ रहा है कि बिक्री छांट के 4 हजार रुपए लूंगा. मौके पर जाने का 3 हजार लूंगा. जब किसान एडवांस पैसे देने लगा, तब पटवारी ईनामदारी दिखाने लगा. बताया जा रहा है कि पटवारी गुलजार सिंह लंबे समय से किसानों से अवैध वसूली कर रहा है. मगर मजबूर किसान कभी सामने नहीं आ पाते थे. इस बार पटवारी गुलजार सिंह से प्रताड़ित होकर एक किसान ने इसे सबक सिखाने की ठान ली. रिश्वतखोर पटवारी की सारी करतूत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.