नंदनवन जंगल सफारी में बी.एससी. फॉरेस्ट्री छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
सांकरा। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री एंड रिसर्च स्टेशन, संकरा, के बी.एससी. फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष के छात्रों और सहायक प्राध्यापकों ने नंदनवन जंगल सफारी का शैक्षिक दौरा किया। इसका उद्देश्य छात्रों कोटा वन्यजीव स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों, और वन्यजीव अभ्यारण्यों के परिचालन दिशा-निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
नंदनवन जंगल सफारी की शिक्षा टीम ने छात्रों का स्वागत कर सफारी के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन कराया गया। जैव विविधता संरक्षण प्रयास के तहत छात्रों को नंदनवन जंगल सफारी द्वारा किए जा रहे विभिन्न संरक्षण प्रयासों की जानकारी दी गई। इसमें वन्यजीवों के पुनर्वास, प्रजातियों के संरक्षण, और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रयास शामिल थे। वेटरनरी अस्पताल में छात्रों को वन्यजीवों के स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जानकारी देने के लिए वेटरनरी अस्पताल का दौरा कराया गया। यहां उन्हें जानवरों के उपचार, स्वास्थ्य प्रबंधन और पुनर्वास प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ज़ू और चार रोमांचक सफारी, छात्रों ने ज़ू का दौरा किया, जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्होंने चार रोमांचक सफारी (शाकाहारी, भालू, बाघ और शेर सफारी) का भी अनुभव किया, जहां उन्हें विभिन्न जीवों के प्राकृतिक आवास और व्यवहार के बारे में बताया गया।फिर सफारी के व्याख्या केंद्र में, नंदनवन जंगल सफारी की जू शिक्षा टीम ने छात्रों को सफारी की विशेषताओं और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया।
