सौरभ सिंह ने पत्रकारों से की चर्चा

बलौदा। प्रदेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर भाजपा के अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस शासन के ढाई साल की नाकामी और जनता से किये गये झूठे वादों की सिलसिलेवार वार बताया ।
प्रदेश भाजपा के निर्देश हल पर भाजपा कार्यकर्ता ,विधायक ,जनप्रतिनिधि शक्ति केंद्रों में जाकर आम जनता को कांग्रेस के अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा नहीं किए जाने व विफलताओं को बता रहे हैं। विधायक सौरभ सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र बलौदा में कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाईं।

श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय गंगाजल लेकर अपनी चुनावी घोषणापत्र में वादे किए थे।अपने वादों के मुताबिक राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी, किन्तु शराबबंदी तो दूर आजकल हर गली मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, वहीं आरोपियों को केवल पकडऩे की औपचारिकता पूरी कर रही है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के राज में अवैध शराब सट्टा जुआ का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार युवाओं को राजीव मित्र योजना के तहत हर घर रोजगार, घर-घर रोजगार देने का वादा किया था, 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों में भाग लेने पर 2500 प्रति माह प्रदान करने की बात कही गई थी, परंतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के घटते अवसर दिखाई दे रही है। घोषणा पत्र के अनुरूप सर्ववृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 60 से अधिक के आयु के नागरिकों को 1000 प्रति माह एवं 75 वर्ष के आयु के नागरिकों को 1500 पेंशन के रूप में प्रदान किया जाएगा,इस कोरोना काल के विपदा में भी ये राजनीति करने से पीछे नही हट रहे है और केंद्र सरकार की वैक्सीन प्रणाली का विरोधकर हजारों वैक्सीन बर्बाद किया, किंतु कांग्रेस सरकार कोई भी वादे को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले, भाजपा मंडल अध्यक्ष एस कुमार देवांगन,समीर शुक्ला,रमाकांत यादव,बल्ला श्रीवास,उपस्थित रहे।