कृषि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व 

 

बिलासपुर । 78 वां स्वतंत्रता दिवस कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ. आर.के. एस. तिवारी ने में ध्वजारोहण किया।

अधिष्ठाता डॉ. तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा जो आजादी हमें मिली है, इसमें सभी धर्मो, समूह, वर्गों ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कुर्बानी दी है। कुछ देशभक्त ऐसे भी हुए है जिन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। हम स्वतंत्रता के महत्व को समझें।

अधिष्ठाता डॉ. तिवारी ने हम हर क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, खाद्यान्न उत्पादन का या नवीन तकनीकी का हो सब में निरंतर प्रगति कर रहे हैं । महाविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों में नए सोपान गढकर विश्वविद्यालय को गौरान्वित किया है।

आज का दिन संकल्प का दिन है, जिसके लिए सभी को संकल्पित होकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करना होगा। विकसित भारत का उद्देश्य बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्र में समग्र विकास करना है। इसका उद्देश्य भारत की वैश्विक स्थिति को ऊपर उठाना और यह सुनिश्चित करना है कि देश के प्रत्येक नागरिक को देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति से लाभ मिले। देश में हरित क्रांति लाकर हम सबको भोजन देने में सफल हुए हैं, श्वेत क्रांति के द्वारा दुग्ध उत्पादन में आगे आए हैं, वही नील क्रांति के जरिए मत्स्य उत्पादन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सोच और कार्य हर क्षेत्र में सकारात्मक हो ऐसी सोच और जज्बा जनचेतना जागृत कर हमें देश के नागरिकों में लाना होगा।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। लीना सिन्हा व चंचल गावडे ने अपनी प्रस्तुति से देशभक्ति पूर्ण माहौल बनाया। चोरभट्टी स्थित राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक अजीत विलियम्स ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रासेयो ने निकाली तिरंगा यात्रा

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से होकर आवासीय परिसर, रतनपुर रोड लोधीपारा होते हुए कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रध्वज को सलामी देकर समाप्त हुई।