एक पेड़ मां के नाम अभियान शाला इको क्लब की पहल
धमतरी। एक पेड़ मां के नाम अभियान में बिसाहू सिंह गौर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बखारा, ब्लॉक कुरूद, धमतरी छ.ग. में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया।

प्राचार्य आर.के. गंजीर ने कहा जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुड़कर सभी जगह पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया। पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शाला इको तथा साइंस क्लब प्रभारी अदिति लाल एवं इको क्लब सदस्य वैभव किरण, नूरजहां, मिथलेश साहू की पहल पर आयोजित किया गया।परिसर में मुख्य रूप से पीपल, आम, नीम, जामुन, संतरा, अमरूद, नींबू, मीठानीम, अशोक, सीताफल एवं केले के पौधे रोपित किए गए। इसमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
