रायपुर। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-पाटन के अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित को उद्यानिकी के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. दीक्षित ने उद्यानिकी के क्षेत्र में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। जिसमे  लीची की दो किस्म
अंबिका लीची – 1 और अंबिका लीची – 2 विकसित की।  यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, बेस्ट थीसिस अवॉर्ड, बेस्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड से भी सम्मानित हैं। इसके अलावा किसानों के लिए आर्टिकल, रेडियो टॉक, टीवी टॉक (भुइयां के गोठ कार्यक्रम दूरदर्शन) 10 से अधिक बुक और 20 से अधिक मास्टर एवं पीएचडी के शोधार्थियों ने उपाधि हासिल की हैं। डा. दीक्षित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा में अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत हैं।

By MIG