रायपुर रोड में कोपरा मोड़ के पास हुआ हादसा

राजिम। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक ही परिवार के पांच महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मालगांव के लोग रायपुर के ढोररा कोनारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जहां से इको वेन में सवार होकर सभी मालगांव लौट रहे थे, करीबन रात 12: 30 बजे कोपरा मोड़ के पास वेन आनियंत्रित होकर नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई है।

हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही वेन में सवार 5 महिलाओं की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालक गाड़ी में फंसा गया. पांडुका थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को दी ।

थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर घायलों को राजिम अस्पताल पहुंचाया है. प्रभारी ने बताया कि घायलों को राजिम से रायपुर के लिए रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक संभवतः वाहन ओवर स्पीड होने से ये हादसा हुआ. मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है. मृतकों में मालगांव निवासी है, एक ही परिवार के बताए गए हैं. शव को पीएम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा.