सतत मांग में पगड़ी, पटका और पताका…
भाटापारा। बिहारी ने निर्माण इकाइयों को बाइक झंडे की आपूर्ति के लिए फिर से आर्डर दिए हैं। आग्रह किया है कि आपूर्ति जल्द की जाए ताकि समय पर भक्तों की मांग पूरी की जा सके।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी देश स्तर पर चल रही है। आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए दूसरे शहरों की भांति अपने शहर में भी व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं। आयोजन से संबंधित सामग्री के बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ तोरण, पताका, पटका, पगड़ी व झालर बेचने वाली संस्थानों में उमड़़ रही है। इनमें श्री गणेश सीजनल शॉप इसलिए विशेष स्थान पर है क्योंकि यहां हर क्रय शक्ति वर्ग की उपभोक्ताओं के लिए सामग्री उपलब्ध है।

तूफानी मांग
श्री राम की आकर्षक तस्वीर और नाम से अंकित भगवा रंग में रंगा, बाइक झंडा सबसे ज्यादा मांग में है। 10 रुपए कीमत वाला यह झंडा, ग्रामीण और शहर, दोनों क्षेत्रों में लगातार मांग के पहले क्रम पर बना हुआ है। खरीदी जा रही सामग्रियों में यह बड़ी संख्या में मांगे जा रहे हैं। इसलिए अब इसमें हल्की शॉर्टेज जैसी स्थिति बनने लगी है। यही वजह है कि कई जगह पर इसकी उपलब्धता 25 से 30 रुपए में हो रही है।
दूसरे स्थान पर तोरण
राममय वातावरण। दूर से नजर आने वाले तोरण की मांग बढ़त लेती नजर आ रही है। भगवा रंग में रंगा तोरण 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में भक्तों तक पहुंच रहा है। आकर्षक द्वार बनाने में तोरण का मुकाबला किसी अन्य सामग्री से कर पाना असंभव माना जा रहा है। इसलिए तोरण की खरीदी ने भी जोर पकड़ा हुआ है।

यह भी खूब
पटका, पगड़ी और झालर। ग्रामीण और शहर। दोनों क्षेत्र में समान रूप से मांग में बने हुए हैं। पटका की रेंज 20 रुपए से शुरू हो रही है, तो पगड़ी की पहली कीमत 150 रुपए बताई जा रही है। पटका के साथ, समान भागीदारी निभाने वाला झालर भी मांग में है। खरीदी पर महज 100 रुपए देने होंगे। अनिवार्य है इसलिए मंदिर देवालयों के साथ भक्तों की भी मांग इसमें है।
दोबारा ऑर्डर
बाइक झंडा सबसे ज्यादा मांग में है। समान रूप से पटका, पगड़ी, तोरण और झालर भी खरीदे जा रहे हैं। हल्की शॉर्टेज की स्थिति को देखते हुए निर्माण इकाइयों को दोबारा आर्डर दिए जा रहे हैं।
- बिहारी जोशी, श्री गणेश सीजनल शॉप, भाटापारा